प्रेमानंद महाराज के शिष्यों पर भड़की युवती, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
वृंदावन में एक युवती ने प्रेमानंद महाराज के शिष्यों पर उसके व उसके परिवार संग दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उसने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कार्यक्रम में कहा कि प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उसे महाराजजी से मिलने के लिए टोकन नहीं दिया। बकौल युवती, वह पहले भी महाराज जी से मिल चुकी है इसलिए उसे टोकन नहीं दिया गया।