प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि रोज़ाना सुबह के समय कुछ चीज़ों को फॉलो करके आप चिड़चिड़ापन व तनाव दूर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह जल्दी उठें, ध्यान करें, प्रभु का स्मरण करें और आत्मचिंतन करें। बकौल महाराज, ध्यान करने से न केवल तनाव कम होता है बल्कि मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।