प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर 16 वर्षीय लड़के ने संत बनने के लिए छोड़ा घर, मथुरा में मिला
आगरा (यूपी) से लापता हुए शिवम शर्मा नामक 16-वर्षीय लड़के को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मथुरा से खोजकर उसके परिवार को सौंप दिया है। शिवम ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमानंद महाराज से प्रभावित है और वह भी संत बनना चाहता है। परिवार के मुताबिक, वह सुबह से शाम तक सिर्फ प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता है।