प्रेमानंद महाराज से मिले मीका सिंह, पूछा- अच्छे विचार कैसे धारण करूं?
सिंगर मीका सिंह ने मथुरा में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और इस दौरान 'राधा' नाम गाया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, मीका सिंह ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, "मैं ऐसे माहौल में रहता हूं जहां भागवतिक क्षेत्र नहीं है, वहां अच्छे विचार धारण कैसे करूं?..." प्रेमानंद महाराज ने कहा, "जब तक खान-पान अच्छा नहीं होगा...चरित्र पवित्र नहीं होगा।"