प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में एप्पल का दबदबा, 65% ग्लोबल हिस्सेदारी के साथ रहा सबसे आगे
काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में $600 या उससे ज़्यादा कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में एप्पल की 65% ग्लोबल हिस्सेदारी रही। हालांकि, 2022 की पहली छमाही में यह हिस्सेदारी 74% थी, जो चीन में स्थानीय ब्रांड्स की बढ़ती पकड़ के चलते घटी है। वहीं, सैमसंग 19% हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है।