प्रीमियर एनर्जीज़ के शेयरों में ₹2629 करोड़ की बड़ी डील, बिक गई 5.5% हिस्सेदारी; शेयर उछले
प्रीमियर एनर्जीज़ के शेयरों में मंगलवार को करीब 2.5 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ जो कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 5.5% है। इस डील की वैल्यू लगभग ₹2,629 करोड़ थी। ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयर मंगलवार को करीब 3% की बढ़त के साथ खुले और ₹1,098.70 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए।