प्रेम संबंध तोड़ने पर ठाणे में प्रेमी ने किया महिला के 2 वर्षीय बेटे को अगवा, हुआ अरेस्ट
ठाणे (महाराष्ट्र) में घर के बाहर खेल रहे एक 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसका बच्चे की मां से प्रेम-संबंध था और महिला ने उससे संबंध खत्म कर लिया था। इसके बाद उसने बच्चे का अपहरण किया।