एशियन गेम्स में प्रिया घंघास ने मुक्केबाज़ी में जीता कांस्य पदक
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है। उन्हें सेमीफाइनल में चीन की पूर्व विश्व चैंपियन यांग चेंग्यू से 1-4 से हार मिली। 20 वर्षीय प्रिया ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि इसे साथ भारत के अब कुल 56 पदक हो गए हैं।