प्रियांश आर्य ने जड़ा IPL में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज़ शतक
पीबीकेएस के 24-वर्षीय ओपनर प्रियांश आर्य ने मंगलवार को सीएसके के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज़ का दूसरा सबसे तेज़ शतक है। उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के की बदौलत 103(42) रन बनाए। गौरतलब है, पिछले साल अगस्त में प्रियांश ने डीपीएल के मैच में 1 ओवर में 6 छक्के जड़े थे।