प्रियंका गांधी ने 4 लाख से अधिक मतों से जीता अपना पहला चुनाव
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड (केरल) लोकसभा उप-चुनाव में जीत दर्ज कर ली है और उन्होंने अपने पहले चुनाव में सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 मतों से हरा दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जून 2024 में 3,64,422 मतों से जीत दर्ज की थी और उनके यह सीट छोड़ने पर प्रियंका ने चुनाव लड़ा था।