प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में पहना 241 कैरेट के पन्ना का नेकलेस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 241.06 कैरेट के पन्ना वाला नेकलेस और बालमेन का कस्टम आउटफिट पहनकर अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2025 में शामिल हुई हैं। उन्होंने जो नेकलेस पहना वह ज्वेलरी ब्रैंड बुलगारी के नए पॉलीक्रोमा कलेक्शन का हिस्सा है। वोग इंडिया के मुताबिक, यह बुलगारी ब्रैंड का अब तक का सबसे बड़ा नेकलेस है।