प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कटोरी कट हेयरस्टाइल वाली अपने बचपन की फोटो, लिखा- ट्रोल मत करना
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा, "चेतावनी: 9 साल की प्रियंका को ट्रोल मत करना।" उन्होंने लिखा, "मैं टीन एज में अपने 'बॉय कट हेयरस्टाइल में हूं ताकि स्कूल पर यह बोझिल ना हो। मां का शुक्रिया, मैं कटोरी कट से यहां पहुंच गई (2000 में मिस इंडिया टाइटल जीता)।"