प्रियंका चोपड़ा विदेश में भी बेटी को दे रहीं देसी परवरिश, मालती मैरी को सिखाए मां दुर्गा के मंत्र
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर उन्हें मां दुर्गा का मंत्र 'सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥' सिखाती दिख रही हैं। वीडियो में मालती भी उनके साथ मंत्र बोलती दिख रही हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "देसी गर्ल से...देसी मम्मा।"