प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया भाई की सगाई का वीडियो, उनके पैर छूते दिखा कपल
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित की गई भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय की सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सिद्धार्थ और नीलम, प्रियंका के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते और प्रियंका झूमती नज़र आ रही हैं। वहीं, प्रियंका ने अपने पिता के साथ भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।