प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रेन में छत से पानी टपकने का वीडियो किया शेयर; रेलवे बोला- पुराना है
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रेन में छत से पानी टपकने के बीच छाता लिए एक शख्स का वीडियो ट्वीट कर लिखा है, ''ट्रेन की टपकती छतों से बारिश का आनंद लिया जा सकता है…पेपर लीक होने की तरह लीक हो रही छतों के लिए धन्यवाद।'' इस पर रेलवे ने कहा, "मैडम...आप पुराने वीडियोज़ पोस्ट क्यों कर रही हैं?"