प्रियंका ने चुनावी हलफनामे में अपनी सभी संपत्तियां नहीं बताईं: BJP नेता गौरव भाटिया
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लोकसभा उप-चुनाव में वायनाड (केरल) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी सभी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा, "'गांधी परिवार' दुनिया में सबसे भ्रष्ट राजनीतिक परिवार है। संपत्तियां सार्वजनिक करने की बात आती है...तो वे सोचते हैं कि जनता को बेवकूफ बना देंगे।"