प्रियंका संसद में जाने की तैयारी कर रही हैं, फिर मेरा भी समय आएगा: रॉबर्ट वाड्रा
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से उप-चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है, "अभी प्रियंका संसद में जाने की तैयारी कर रही हैं, इसके बाद मेरा भी समय आएगा…जब भी आएगा देखेंगे।" गौरतलब है कि प्रियंका गांधी फिलहाल 3.6 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।