प्रिय तुलसी भाई, स्वस्थ ग्रह ही बेहतर ग्रह है: डब्ल्यूएचओ प्रमुख के पोस्ट पर पीएम मोदी
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने ब्राज़ील में जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "डब्ल्यूएचओ इन्वेस्टमेंट राउंड में...समर्थन और योगदान के लिए...पीएम मोदी का शुक्रिया।" इस पर पीएम मोदी ने लिखा, "प्रिय तुलसी भाई, एक स्वस्थ ग्रह ही बेहतर ग्रह है...भारत इस दिशा में काम कर रहा है।"