पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट में क्रैंप्स या असहनीय दर्द की समस्या होती है। दरअसल, पीरियड्स में गर्भाशय अपनी परत निकालने के लिए सिकुड़ता है जिसके कारण दर्द महसूस होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हार्मोनल असंतुलन, एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉएड, एडेनोमायोसिस, प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम, सर्वाइकल स्टेनोसिस और पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिज़ीज़ के चलते भी पीरियड्स में महिलाओं को दर्द होता है।