पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए अत्यधिक दवाइयां खाने के बाद तमिलनाडु में छात्रा की हुई मौत
त्रिची (तमिलनाडु) में पीरियड्स के अत्यधिक दर्द से राहत पाने के लिए बिना चिकित्सकीय परामर्श के अधिक मात्रा में दवाइयां खाने के बाद एक 18-वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, उल्टियां होने पर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले का इंतज़ार कर रही थी।