पैरालंपिक्स 2024 में पदक जीतने वाले भारत के होकाटो ने 2002 में LoC पर धमाके में गंवाया था पैर
पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में शुक्रवार को कांस्य पदक जीतने वाले भारत के 40 वर्षीय होकाटो सेमा ने 2002 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक पैर खो दिया था। उस समय भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात होकाटो ने एलओसी के पास हुए लैंडमाइन ब्लास्ट में पैर गंवाया था। उन्होंने 2016 में स्पोर्ट्स का रुख किया था।