पैरालंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट हरविंदर ने पीएम को भेंट किया फाइनल में इस्तेमाल किया गया अपना तीर

पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज़ हरविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें पैरालंपिक्स फाइनल में इस्तेमाल किए गए अपने तीरों में से एक तीर भेंट किया है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद हरविंदर ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने हौसलाअफज़ाई की, इसकी खुशी है और उन्होंने हमारी पूरी टीम को बधाई दी।"

Load More