पैरालंपिक्स में गोल्ड जीतने से 20 दिन पहले हुआ था हरविंदर की मां का निधन, हुए भावुक
पैरालंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज़ बने 33 वर्षीय हरविंदर सिंह पदक जीतने के बाद भावुक हो गए। सिंह ने कहा, "मैंने इवेंट से 20 दिन पहले अपनी मां को खो दिया इसलिए मैं मानसिक रूप से दबाव महसूस कर रहा था। मैंने जिंदगी में बहुत कुछ खोया है, अपनी मां को भी खोया है।"