पैरालंपिक्स में भारत के हुए 20 पदक, अब तक सर्वाधिक पदक जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने पेरिस पैरालंपिक्स में अब तक 20 पदक जीत लिए हैं। यह किसी एक पैरालंपिक्स में भारत के अब तक के सर्वाधिक पदक हैं और भारत ने टोक्यो पैरालंपिक्स के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (19 पदक) को पीछे छोड़ दिया है। शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों की ऊंची कूद-टी63 में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता है।