पैरालंपिक्स में भारतीय शटलर शिवराजन के फ्लाइंग रिटर्न का वीडियो हुआ वायरल

पेरिस पैरालंपिक्स में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शिवराजन सोलाईमलाई ने हॉन्ग-कॉन्ग के चू मान-काई के खिलाफ पुरुष एकल एसएच6 ग्रुप स्टेज के मुकाबले में एक फ्लाइंग रिटर्न दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शॉट तक पहुंचने की कोशिश में गिरे चू मान-काई भी शिवराजन के रिटर्न पर हैरान दिखे। हालांकि, शिवराजन आखिर में मैच हार गए।

Load More