परोल पर बाहर आए पूर्व NSG कमांडो की गुरुग्राम में हुई हत्या, सरेआम मारी गई गोलियां
गुरुग्राम में गुरुवार सुबह पूर्व एनएसजी कंमाडो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 8-वर्ष पहले सरपंच की हत्या के मामले में जेल में बंद पूर्व कमांडो बेटी की शादी के लिए हाल में परोल पर बाहर आया था। बकौल रिपोर्ट्स, सरपंच के बेटे ने हत्या का बदला लेने के लिए साथी संग मिलकर बीच बाज़ार वारदात को अंजाम दिया।