पूर्व BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया क्यों पाक के खिलाफ एशिया कप में खेल रहा है भारत
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एसीसी या आईसीसी की बहुपक्षीय प्रतिस्पर्धाओं में खेलना देशों के लिए ज़रूरी हो जाता है इसलिए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पीछे हटा तो अंक अपने आप दूसरी टीम को मिल जाएंगे।