पूर्व CM कमलनाथ की मां का नाम व वसीयत बदलकर हुई ज़मीन हड़पने की कोशिश, सामने आया फर्ज़ीवाड़ा
बिजनौर (यूपी) में एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पुश्तैनी ज़मीन हड़पने के लिए फर्ज़ीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनके पिता महेंद्र नाथ का फर्ज़ी मृत्यु प्रमाणपत्र और वसीयत तैयार कराई। मृत्यु प्रमाणपत्र में उनकी पत्नी का नाम भी गलत दर्ज किया गया। पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया जिनमें से दो गिरफ्तार हो चुके हैं।