पूर्व IPS अफसर राजीव रंजन सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से दिया इस्तीफा
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व IPS अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने कहा, "इस्तीफा देने का कारण यह नहीं कि मुझे टिकट नहीं मिला बल्कि बीजेपी के टिकट बंटवारे में परिवारवाद हावी रहा...जो दर्शाता है...बीजेपी अपनी नीतियों के विपरीत काम कर रही है।'' सिंह डेढ़ वर्ष पूर्व बीजेपी में शामिल हुए थे।