पूर्व MI खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ पूर्व मंगेतर की शिकायत पर दर्ज रेप केस हुआ रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व MI खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ पूर्व मंगेतर द्वारा दर्ज रेप केस रद्द करते हुए कहा है कि संबंध सहमति से थे। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा सबूत नहीं है कि शर्मा ने शुरू से ही शादी का झूठा वादा किया था। मई-2025 में गिरफ्तारी के बाद शर्मा 20-दिन न्यायिक हिरासत में रहे थे।