पूर्व PM इंदिरा गांधी को 'गूंगी गुड़िया' किसने कहा था, यह शब्द दोबारा चर्चा में क्यों आया?
कांग्रेस के महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर विवाद हो गया है। इसको लेकर एनसीपी ने मुंबई में कांग्रेस के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 'इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार 1966 में समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शांत स्वभाव का मज़ाक उड़ाने के लिए पहली बार 'गूंगी गुड़िया' शब्द का इस्तेमाल किया था।