पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के चलते आज रिलीज़ नहीं होगा सलमान की 'सिकंदर' का टीज़र

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते ऐक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र आज (शुक्रवार को) रिलीज़ नहीं किया जाएगा। प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने कहा कि 'सिकंदर' का टीज़र 28 दिसंबर को रिलीज़ होगा। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने वाला था।

Load More