पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल में 2 दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, कॉलेज व दफ्तर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दो दिन (27-28 दिसंबर) के सरकारी अवकाश का एलान किया गया है जिसके तहत सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।