पूर्व PM मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द ऐक्सीडेंटल प्राइम...' विवादों के बावजूद थी हिट
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन पर 'द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' नाम से फिल्म बनी थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर विवाद हुआ था और कांग्रेस ने इसके ज़रिए सिंह की छवि को धूमिल किए जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। विवादों के बावजूद फिल्म हिट थी और दुनियाभर में करीब ₹31 करोड़ कमाए थे।