पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर माइकल एनरामो का मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
नाइजीरिया के पूर्व फुटबॉलर माइकल एनरामो का शुक्रवार को एक मैत्रीपूर्ण मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे और मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। नाइजीरियाई फुटबॉल महासंघ (एनएफएफ) के मुताबिक, उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता देकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।