पूर्व अग्निवीरों के लिए सीआईएसएफ, बीएसएफ और आरपीएफ में आरक्षित होंगे 10% पद
गृह मंत्रालय ने बताया है कि पूर्व अग्निवीरों को सीआईएसएफ, आरपीएफ और बीएसएफ में शामिल किया जाएगा। सीआईएसएफ, बीएसएफ और आरपीएफ के महानिदेशकों ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% पद आरक्षित होंगे और उन्हें आयु व शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट मिलेगी। गौरतलब है कि सेना में अग्निवीरों की सेवा 4 साल बाद खत्म हो जाती है।