पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की बहन पर केन्या में दागे गए आंसू गैस के गोले

केन्या में टैक्स बढ़ाने के बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बहन औमा ओबामा पर मंगलवार को सीएनएन पर लाइव प्रसारण के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने कहा, "हमें आंसू गैस से निशाना बना रहे हैं...कुछ दिख नहीं रहा।" पुलिस की गोलीबारी में 10 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है।

Load More