पूर्व उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू पर लिखी गई 3 पुस्तकों का विमोचन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के 75वें जन्मदिन पर उन पर लिखी गईं तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इन पुस्तकों में पूर्व संपादक एस नागेश कुमार की 'वेंकैया नायडू- लाइफ इन सर्विस', पूर्व सचिव आई वी सुब्बा राव की एक फोटो संग्रह और तेलुगू में जीवनी 'महानेता- लाइफ ऐंड जर्नी ऑफ श्री वेंकैया नायडू' शामिल हैं।