पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बाल कलाकार रोरी साइक्स की लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग से हुई मौत
अमेरिका के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग के चलते ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाल कलाकार रोरी साइक्स (32) की मौत हो गई है। रोरी साइक्स की मां शेली साइक्स ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अंधे पैदा हुए थे। बकौल शेली, रोरी सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे और उन्हें चलने में कठिनाई होती थी।