पूर्व क्रिकेटर अज़हरुद्दीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने हुए पेश
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि ईडी उनसे पूछताछ करेगी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। अज़हरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तलब किया था।