पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव बीजेपी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और प्रदेश बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में जाधव बीजेपी में शामिल हुए। केदार जाधव 2019 के वनडे विश्व कप की भारतीय टीम का हिस्सा थे। जाधव ने भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20I मैच खेले हैं।