पूर्व क्रिकेटर बद्रीनाथ ने रील बनाकर RCB को किया ट्रोल, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज़ एस. बद्रीनाथ ने एक रील बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मज़ाक उड़ाया है। दरअसल, इस रील में वह आईपीएल खेलने वालीं सभी टीमों के प्रतिनिधियों से हाथ मिलाते हैं लेकिन आरसीबी के प्रतिनिधि को नज़रअंदाज़ कर आगे बढ़ जाते हैं। इसपर सीएसके व आरसीबी दोनों के फैन्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।