पूर्व गर्लफ्रेंड के आरोपों के बाद 3 हफ्ते में $3 बिलियन घटी ऑस्ट्रेलियाई अरबपति की संपत्ति

ऑस्ट्रेलियाई अरबपति रिचर्ड व्हाइट की कथित पूर्व प्रेमिका लिंडा रोगन से विवाद के बीच 3 सप्ताह में उनकी संपत्ति $3 बिलियन घट गई है। रोगन ने आरोप लगाया था कि व्हाइट ने उनकी कंपनी में निवेश के बदले में सेक्स की मांग की थी। व्हाइट की कंपनी वाइज़टेक ग्लोबल के शेयर सोमवार को 15% और मंगलवार को 3.2% गिरे।

Load More