पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 अगस्त तक लगाई रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर 21 अगस्त तक रोक लगा दी है। वहीं, कोर्ट ने खेडकर की अग्रिम ज़मानत याचिका पर दिल्ली पुलिस व यूपीएससी को नोटिस जारी किया है। हाल ही में यूपीएससी ने पूजा के चयन को रद्द करते हुए भविष्य में उनके परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगाई थी।