प्रॉविडेंट फंड से किन कामों के लिए कितना पैसा निकाल सकते हैं लोग?
ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक, लोग मेडिकल ट्रीटमेंट, शादी, रिहायशी मकान खरीदने या बनवाने, होम लोन भरने, मकान की रिपेयरिंग और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। कर्मचारी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए 6-महीने की बेसिक सैलरी, शादी के लिए 50% (अपना योगदान) हिस्सेदारी और मकान के लिए 24-महीने की बेसिक सैलरी निकाल सकते हैं।