पूर्वोत्तर में 2023 में हुई हिंसा की घटनाओं में से 77% मणिपुर में हुईं: गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुई कुल हिंसक घटनाओं में से लगभग 77% घटनाएं मणिपुर में हुईं। बकौल रिपोर्ट, पूर्वोत्तर में हुई कुल 243 हिंसक घटनाओं में 187 घटनाएं मणिपुर में हुईं। मणिपुर में आतंकवाद रोधी अभियानों में 33 उग्रवादी मारे गए, 184 उग्रवादी गिरफ्तार हुए व 80 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।