पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का दावा- DSP सिराज का होगा बड़ा प्रमोशन; सिराज ने दिया जवाब
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने ओवल टेस्ट में भारत की जीत के बाद कहा, "अब मोहम्मद सिराज डीएसपी नहीं रहेंगे…हैदराबाद लौटते ही उनका बड़ा प्रमोशन हो जाएगा।" प्रेजेंटेशन के दौरान इससे संबंधित सवाल पर सिराज ने हंसते हुए कहा, "मुझें नहीं पता।" गौरतलब है, सिराज ने मैच में 9 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है।