पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने UN में पहली बार दिया था हिंदी में भाषण

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय थे। वाजपेयी ने 1977 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली सरकार में बतौर विदेश मंत्री पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा के 32वें सत्र को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 'मैं भारत का संदेश लेकर आया हूं' से की थी।

Load More