पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

दिल्ली पुलिस ने निगमबोध घाट पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। सुबह 7-दोपहर 3 बजे तक रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड व नेताजी सुभाष मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। राजाराम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज व युधिष्ठिर सेतु पर डायवर्ज़न रहेगा।

Load More