पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का कल सुबह 11:45 बजे होगा अंतिम संस्कार
गृह मंत्रालय ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट (नई दिल्ली) पर होगा। गृह मंत्रालय ने कहा, "सरकार ने निर्णय लिया है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से होगा। रक्षा मंत्रालय से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।"